Ganga Sewa Sanstha

State Marquee
Himachal Pradesh • Punjab • Rajasthan • Haryana • Delhi • Uttar Pradesh • Odisha • Agartala • West Bengal • Arunachal Pradesh • Nagaland

Medical camp, Ayodhya Center

अयोध्या महानगर स्थित लाला रतन लाल गुप्ता सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
समाज सेवा की इस पहल के माध्यम से जन-स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Center Inauguration

कंप्यूटर एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्रों का शुभारम्भ गंगा सेवा संस्था द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दिल्ली के मदन पार्क, पूर्वी पंजाबी बाग में श्रीमती बृजबाला एवं डॉ. कैलाश चंद गोयल कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र एवं केसर ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम में मोती नगर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री हरीश खुराना जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर संस्था के प्रधान डॉ. राकेश गोयल जी, संरक्षक श्री श्रवण कुमार जी, उपाध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी, महामंत्री श्री शंकर गुप्ता जी एवं कोषाध्यक्ष श्री तुलसीराम अग्रवाल जी सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में श्रीमती मंजुला गोयल जी, श्रीमती सुषमा गोयल जी, श्रीमती रजनी गुप्ता जी, श्रीमती शिखा गुप्ता जी, श्री दान प्रसाद गुप्ता जी, श्री रामपाल गुप्ता जी, श्री अनिल गुप्ता जी, श्री संजीव गुप्ता जी, श्री सुभाष गोयल जी एवं श्री प्रमोद गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।नांगलोई केन्द्र की शिक्षिकाएँ श्रीमती मंजू जी एवं श्रीमती पूनम जी तथा छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इन प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा।