सेवा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प के साथ नागालैंड में वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्नसेवा भारती नागालैंड के सहयोग से गंगा सेवा संस्था द्वारा संचालित श्रद्धेय सत्यनारायण बंधु एवं श्रीमती बिमला देवी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 21 सितंबर, 2026 को नागालैंड के न्यूलैंड बस्ती में उत्साह एवं आत्मीयता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पिछले छह माह से सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 8 बालिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। और अगले प्रशिक्षण बैच के लिए 10 बालिकाओं का नामांकन हुआ।कार्यक्रम में गंगा सेवा संस्था के संरक्षक श्री श्रवण कुमार जी, कोषाध्यक्ष श्री तुलसीराम अग्रवाल जी एवं ट्रस्टी श्री महावीर मित्तल जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तर आसाम प्रांत के सेवा प्रमुख श्री अनुपम सरकार जी, विभाग प्रचारक श्री मिन्टू बर्मन जी, एवं सेवा भारती (नागालैंड) के प्रधान डॉ शंकर देबराय (केंसर विशेषज्ञ) की गरिमामयी उपस्थिति रही, साथ ही स्थानीय नागा समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। श्री श्रवण कुमार जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गंगा सेवा संस्था अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए दादा-दादी, नाना-नानी एवं अपने व्यापारिक क्षेत्र अथवा देश के जिस भी स्थान पर सेवा की आवश्यकता हो, वहाँ शिक्षा, कौशल विकास एवं स्वावलंबन से जुड़े सेवा प्रकल्प प्रारंभ किए जाते है। यह केन्द्र श्री मुकेश अग्रवाल जी एवं उनके परिवार के योगदान से चल रहा है। उन्होंने अपने पूजनीय माता-पिता की स्मृति को केवल स्मरण तक सीमित न रखते हुए, सेवा और समाजहित के कार्यों के माध्यम से उसे सार्थक स्वरूप प्रदान किया है। गंगा सेवा संस्था इस सहयोग के लिए परिवार का आभार व्यक्त करती है और आशा करती है कि सेवा, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की झलकियां